back to top

एसबीआई ने हिंदी पखवाड़ा समापन एवं पुस्‍कार वितरण समारोह का किया आयोजन

“हमारी सामासिक संस्कृति की अभिव्यक्ति का माध्यम है हिंदी”: शरद सत्यनारायण चांडक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय लखनऊ में सोमवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक, शरद सत्यनारायण चांडक ने पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित छह प्रतियोगिताओं के साथ ही मंडल स्तरीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता तथा चित्रांकन एवं कैलिग्राफ़ी प्रतियोगिता 3.0 के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस क्रम में, मंडल प्रबंधन समिति द्वारा मंडल की त्रैमासिक पत्रिका “वातायन” के साथ ही राजभाषा ज्ञान पुस्तिका के पांचवें संस्करण का भी विमोचन किया गया।

राजभाषा ज्ञान पुस्तिका एक विशेष प्रस्तुति है जिसका लक्ष्य स्टाफ़ सदस्यों को राजभाषा संबंधी विभिन्न नियमों की जानकारी सरल, सहज शब्दों में एक जगह उपलब्ध कराना है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक, शरद सत्यनारायण चांडक ने कहा कि “हिंदी की ग्रहणशील प्रवृत्ति और वैज्ञानिकता संदेह से परे है। यही वह भाषा है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से सुदूर उत्तर पूर्व तक प्रत्येक भारतवासी को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। हिंदी उन चुनिन्दा विश्व भाषाओं में है जिनमें उच्चारण और लिपि इस हद तक एकमेव है कि जैसा लिखा जाता है, वैसा ही बोला भी जाता है।

हिंदी की इन्हीं खूबियों ने इसे आम जन-मानस के हृदय में गहरा स्थान दे रखा है। आज हर क्षेत्र में हिंदी की सम्मानजनक उपस्थिति देखी जा सकती है। देश के हिंदीतर भाषी क्षेत्रों में भी हिंदी के प्रति स्नेहिल आकर्षण का भाव विद्यमान है, क्योंकि वे जानते और महसूस करते हैं कि भारत के प्रत्येक क्षेत्र एवं लोगों के आत्मसम्मान को बिना चोट पहुँचाये, इसकी सामासिक संस्कृति के सब तत्त्वों की अभिव्यक्ति का कोई सच्चा माध्यम हो सकती है तो वह हिंदी ही।“

इस अवसर पर महाप्रबंधक-प्रथम अनिल कुमार, महाप्रबंधक-द्वितीय एमएलवीएस प्रकाश एवं महाप्रबंधक-तृतीय कौशलेन्द्र कुमार ने भी उद्बोधन दिया। मंडल विकास अधिकारी, राजेश कुमार मीणा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित करने की अपेक्षा राजभाषा विभाग से व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबन्धक (राजभाषा), दिवाकर मणि ने किया।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...