back to top

उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र ने जीता पहला रणजी खिताब

राजकोट। कप्तान जयदेव उनादकट के महत्वपूर्ण मौके पर शानदार स्पैल से सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां बंगाल के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्राफी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बंगाल पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले पहली पारी में बढ़त हासिल करने की बेहतर स्थिति में दिख रहा था।

अनुस्तुप मजूमदार (63) और अर्णब नंदी (नाबाद 40) ने गुरुवार को अंतिम सत्र में 91 रन जोड़कर टीम की उम्मीदें जगा दी थी। लेकिन सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ अंतिम दिन सात विकेट लेकर सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनादकट ने फिर से सही समय पर बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम को इतिहास रचने के करीब पहुंचाया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मजूमदार को पगबाधा आउट किया और फिर आकाशदीप को रन आउट किया।

इन दोनों के तीन गेंद के अंदर आउट होने से मैच का पासा पलट गया। उनादकट ने सत्र में 13.23 की औसत से सर्वाधिक 67 विकेट लिए लेकिन वह सर्वकालिक रिकार्ड से एक विकेट पीछे रह गए। सुबह के सत्र में एक घंटे दस मिनट का खेल महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस बीच 27 रन बने और बंगाल ने अपने बाकी बचे चारों विकेट गंवाए। उसकी टीम 381 रन पर आउट हो गई और इस तरह से सौराष्ट्र ने पहली पारी में 44 रन की बढ़त हासिल की।

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में जब 34 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन बनाए थे तब दोनेां कप्तानों ने मैच समाप्त करने पर सहमति जता दी। सौराष्ट्र ने इस तरह से रणजी ट्राफी चैंपियन में अपना नाम लिखवाया जबकि बंगाल का 1989-90 के बाद पहला खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया। सौराष्ट्र के वरिष्ठ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इसे शानदार अहसास बताया।

पुजारा ने कहा, यह शानदार अहसास है। यह पूरी तरह से अलग तरह का अहसास है। पिछले सत्र में हम खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे लेकिन इससे चूक गए। यह बहुत अच्छा अहसास है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस टीम के सभी खिलाड़ी काफी लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं। उप विजेता बनने के बावजूद बंगाल के लिए यह यादगार सत्र रहा और वह 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा। उसकी तरफ से तेज गेंदबाजी की तिकड़ी आकाशदीप, मुकेश कुमार और ईशान पोरेल तथा अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी और मजूमदार ने अहम भूमिका निभाई।

सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैकसन, अर्पित वासवदा और कप्तान उनादकट की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पांचवें दिन चेतन सकारिया के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले उनादकट ने शुरू में रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण लगाया क्योंकि चौथे दिन टीम ने बंगाल को आसानी से रन बनाने दिए थे। सौराष्ट्र का सारा दारोमदार कप्तान पर टिका था। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण ओवर से पहले 32 ओवर किए थे और उन्हें विकेट नहीं मिला था। लेकिन फिर भी उनादकट ने हिम्मत नहीं हारी और मुश्किल परिस्थितियों में खुद जिम्मा संभाला।

मजूमदार ने 58 और नंदी ने 28 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और लग रहा था कि वे जरूरी 72 रन बनाकर अपनी टीम को पहली पारी में बढ़त दिला देंगे। उनादकट ने ऐसे में तेजी से अंदर आती गेंद पर मजमूदार को पगबाधा आउट करके नंदी के साथ उनकी 98 रन की साझेदारी समाप्त की। मजूमदार को पवेलियन भेजने के बाद उनादकट ने अपनी सतर्कता से आकाशदीप को रन आउट किया। आकाशदीप क्रीज के बाहर खड़े थे। विकेटकीपर ने इसे भांप दिया लेकिन उनका सीधा थ्रो विकेट पर नहीं लगा और ऐसे में गेंदबाज ने विकेट उखाड़ा। इस तरह से सौराष्ट्र को तीन गेंद के अंदर दूसरा विकेट मिल गया।

कोरोना वायरस के खतरे के कारण यह मैच खाली स्टेडियम में खेला जा रहा था लेकिन सौराष्ट्र के खिलाड़ियों का जश्न स्टेडियम को गुंजायमान करने के लिए पर्याप्त था। इसके पांच ओवर बाद धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने मुकेश कुमार को शार्ट लेग पर कैच करवाया। इसके लिए उन्होंने डीआरएस का सहारा लिया। जब बंगाल 55 रन पीछे था तब नंदी ने अपनी तरफ से काफी प्रयास किए। उनादकट ने 11वें नंबर के बल्लेबाज ईशान पोरेल को पगबाधा आउट करके बंगाल की पारी का अंत किया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...