back to top

सौरभ हत्याकांड : पत्नी और प्रेमी को जल्द सजा दिलाने के लिए जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी मेरठ पुलिस

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस मुकदमा त्वरित अदालत में चलाने की कोशिश करेगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने शनिवार को बताया कि पुलिस की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास भी होगा कि मुकदमा त्वरित में चलाया जाए ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द उनके किये की सजा मिल सके। पुलिस उप महानिरीक्षक (मेरठ परिक्षेत्र) कलानिधि नैथानी ने मेरठ पुलिस को निर्देश दिया है कि इस तरह के प्रकरण और इस तरह की अपराध की प्रणाली अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है, इसलिए गुणात्मक विवेचना के जरिए, जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाए तथा दोषी पत्नी एवं उसके पुरुष मित्र को कठोर सजा दिलाई जाए।

एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर ही विवेचना को दारोगा से स्थानांतरण करने के बाद इंस्पेक्टर को दे दिया गया है तथा यह आदेश भी जारी गया है कि इसकी निगरानी एएसपी करेंगे। पुलिस के अनुसार चाकू, ड्रम और सीमेंट बेचने वालों के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। मुस्कान और साहिल शुक्ला ने तीन मार्च की रात सौरभ की हत्या करने के बाद उसके शव को चार टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया और फिर दोनों चार मार्च को हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कसोल पहुंचे थे। मुस्कान और साहिल के शिमला, मनाली और कसोल के मौज-मस्ती के कुछ कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन वीडियों में दोनो रेव पार्टी में डीजे पर होली में सरोबार होकर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर हत्याकांड की जरा भी शिकन नहीं थी। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि शिमला में मुस्कान ने कैब चालक से साहिल के लिए केक मंगाया तथा केक काटकर दोनों ने भी डांस किया। मुस्कान की कैब चालक के साथ की गई चैटिंग और आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ऐसे ही एक वीडियो में मुस्कान ने कैब चालक को व्हाट्सअप पर आडियो मैसेज भेज कर कहा था कि तुम कहीं से भी केक ले आओ। इसके साथ ही मुस्कान ने चालक से यह भी कहा कि वह उसे फोन न करे, केवल संदेश भेजकर बता दे कि केक मिला या नहीं।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...