back to top

सात्विक-चिराग हटे, इंडोनेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे प्रणय

जकार्ता। स्टार एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे क्योंकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की दूसरे नंबर की पुरुष युगल जोड़ी टूर्नामेंट से हट गई है।

लगातार दो टूर्नामेंट मलेशिया मास्टर्स 1000 और इंडिया ओपन 750 में उपविजेता रहने के बाद एशियाई खेलों की चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए काम के बोझ को कम करने के लिए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। भारतीय जोड़ी के हटने से टूर्नामेंट की चमक कुछ कम होगी लेकिन दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

पुरुष एकल में 32 खिलाड़ियों में ड्रॉ में सातवीं वरीयता के साथ प्रणय एकमात्र वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी हैं। वह अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर के लोह कीन यीयु के खिलाफ करेंगे जिनके खिलाफ उनकी जीत-हार का रिकॉर्ड 4-1 है। दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी यीयु ने प्रणय के खिलाफ एकमात्र मुकाबला 2021 विश्व चैंपियनशिप के दौरान जीता था। इसके बाद प्रणय ने यीयु को लगातार दो मुकाबलों में हराया। उन्होंने सिंगापुर के खिलाड़ी को पिछली बार पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के दौरान हराया था।

प्रणय पिछले हफ्ते इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे जहां उन्हें बाद में चैंपियन बने चीन के शी युकी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले वह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के पहले दौर में हार गए थे। दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। उन्हें पहले दौर में चीन के वेंग होंग येंग से भिड़ना है। चीन के दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी वेंग ने लक्ष्य के खिलाफ पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और दो हफ्ते पहले मलेशिया ओपन में भी जीत दर्ज की थी।

पिछले साल कनाडा ओपन में खिताब के बाद से लक्ष्य खराब दौर का सामना कर रहे हैं और लगातार आठ टूर्नामेंट में पहले दौर में बाहर हो चुके हैं। पिछले हफ्ते लक्ष्य को इंडिया ओपन में भारतीय टीम के अपने साथी प्रियांशु राजावत के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी और दुनिया का यह आठवें नंबर का पूर्व खिलाड़ी लय हासिल करने के इरादे से उतरेगा। दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पहले दौर में मलेशिया के ली जी जिया से भिड़ेंगे जबकि 30वें नंबर के खिलाड़ी प्रियांशु की भिड़ंत डेनमार्क के रासमुस गेम्के से होगी। चिराग और सात्विक की गैरमौजूदगी में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला पुरुष युगल में एकमात्र भारतीय जोड़ी होगी। इस जोड़ी को पहले दौर में गोह जे फेई और नूर इज्जुद्दीन की मलेशिया की जोड़ी से खेलना है। महिला युगल और मिश्रित युगल में भारत की कोई जोड़ी नहीं उतरेगी।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...