back to top

शुरुआती कारोबार में रुपया दबाव में, सात पैसे फिसलकर 90.96 प्रति डॉलर

मुंंबई। वैश्विक बाजार के दबाव के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते घरेलू मुद्रा सात पैसे टूटकर 90.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.91 पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में 90.96 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के 90.89 के बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिली थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों की सुस्त शुरुआत ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.29 अंक टूटकर 82,769.37 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 145.85 अंक फिसलकर 25,567.15 पर कारोबार करता दिखा।

हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली ने रुपये को कुछ सहारा दिया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 97.81 पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.10 डॉलर प्रति बैरल रहा। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक संकेतों में सुधार नहीं हुआ तो रुपये में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES

न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंका को करना होगा  काफी सुधार

कोलंबो। श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले सुपर आठ...

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक हुए सम्मानित

मंत्री धर्मपाल सिंह ने 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार व 49 दुग्ध उत्पादकों को मिला नंदबाबा पुरस्कार से किया सम्मानित लखनऊ। प्रदेश के...

यूपी में ₹8,000 करोड़ का डेटा सेंटर लगाएगी GSC Greens, सोलर और EV इंफ्रा में भी निवेश की तैयारी

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही कई सफलताएं दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री के साथ...

सिंगापुर दौरे के पहले दिन CM योगी को बड़ी सफलता, हाउसिंग और डेटा सेंटर में निवेश तय

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर दौरे के पहले दिन आईटीई कॉलेज सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को...

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति,डेटा गोपनीयता, स्थानीयकरण और राजस्व सृजन के अवसरों पर फोकस लखनऊ। मुख्यमंत्री...