back to top

रुपया में भारी गिरावट, 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई। रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर आ गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक भावनाओं के बावजूद गिरावट थम नहीं पाई।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 180 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के आसार से भी निवेशकों की भावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला। हालांकि जल्द ही और गिरावट के साथ यह 93 के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 60 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के मौके पर बृहस्पतिवार को बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.40 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों ने बृहस्पतिवार की गिरावट के बाद वापसी की। सेंसेक्स 442.88 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 74,650.12 अंक पर जबकि निफ्टी 146.65 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,148.80 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों से तय...

क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है?

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय संस्था द्वारा दो दिवसीय रंगमण्डलीय प्रस्तुति के अंर्तगत आज दूसरे दिन शांति...

डुप्लांटिस ने नए रिकॉर्ड के साथ लगातार चौथी बार विश्व इंडोर पोल वॉल्ट खिताब जीता

टोरुन (पोलैंड) । आर्मंड डुप्लांटिस ने यूनान के एम्मानौइल करालिस से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए पोल वॉल्ट...

ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले, अन्यथा ऊर्जा संयंत्र नेस्तनाबूद कर देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

काहिरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं...

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की हिंदू विधायक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

त्रिशूर (केरल)। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन ‘केरल स्टूडेंट्स यूनियन’ (केएसयू) ने गुरुवायूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

ईरान ने इजराइली परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास मिसाइलें दागीं, ट्रंप ने दी चेतावनी

काहिरा। ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाकों पर मिसाइल हमले किए, जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल...