back to top

रुपया शुरूआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 90.07 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया बुधवार को शुरूआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.07 पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग, शुल्क संबंधी चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले को लेकर बाजार की आशंकाओं के दबाव के कारण रुपया कमजोर हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि सभी की निगाहें अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर टिकी होंगी जिससे आने वाले दिनों में रुपये को कुछ मजबूती मिल सकती है।

भारत और अमेरिका 10 दिसंबर से यहां प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.00 पर खुला। फिर कमजोर होकर 90.07 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.23 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 134.71 अंक चढ़कर 84,800.99 अंक पर जबकि निफ्टी 41.50 अंककी बढ़त के साथ 25,881.15 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंनेशुद्ध रूप से 3,760.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...