back to top

कृषि विकास योजना के लिए 892 करोड़ रुपए का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 2019-20 के बजट में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए 892 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा में गुरुवार को बजट पेश किया। इसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए 892 करोड़ रुपए जबकि राष्ट्रीय फसल बीमा कार्यक्रम के लिए 450 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बजट में उर्वरकों के पूर्व भण्डारण योजना

बजट में उर्वरकों के पूर्व भण्डारण योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। विपणन वर्ष 2019-20 के लिए 1,840 रुपए प्रति कुन्तल की दर से 6,000 क्रय केन्द्रों के माध्यम से गेहूँ क्रय किया जाना प्रस्तावित है। वर्ष 2019-20 में 60.51 लाख कुन्तल बीज वितरण का लक्ष्य तय किया गया है जबकि 77.26 लाख मीट्िरक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है। नि:शुल्क बोरिंग योजना के लिए 55 करोड़ रुपए और मध्यम गहरे नलकूप योजना के तहत 70 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के पठारी क्षेत्रों में सिंचाई के मकसद से सामुदायिक ब्लास्ट कूपों के निर्माण तथा जीर्णोंद्घार के लिए 20 करोड़ रुपए की व्यवस्था़ प्रस्तावित की गई है।

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

बलिया में चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...