back to top

पंत ने कहा- प्रत्येक दिन मैं क्रिकेटर और इंसान के रूप में सुधार करना चाहता हूं

पोर्टऑफस्पेन: ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखने के दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक दिन स्वयं में क्रिकेटर और इंसान के रूप में सुधार करना चाहते हैं। भारत का अगले छह महीने का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और पंत से पूछा गया कि वह इस समय को कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, मेरे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है और यह सिर्फ अगले छह महीने का मामला नहीं है। मेरे जीवन का प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है और मैं खिलाड़ी और इंसान के रूप में सुधार करना चाहता हूं। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आकर्षक अर्धशतक जड़ा लेकिन क्रीज पर पैर जमाने के बावजूद विकेट गंवाने के उनके तरीके के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है।

 

पंत ने कहा, व्यक्तिगत रूप से मैं हर बार बड़ी पारी खेलना चाहता हूं लेकिन मैं जब भी क्रीज पर उतरता हूं तो हर समय मेरा ध्यान इस पर नहीं होता। क्रीज पर जमने के बाद मैंने विकेट गंवाया क्योंकि मैं सामान्य होकर खेलना चाहता हूं, सकारात्मक क्रिकेट जिससे मेरी टीम को मैच जीतने में मदद मिले। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम प्रबंधन प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन कर रहा है और उन्हें पर्याप्त मौके दे रहा है। इक्कीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, हम प्रयोग नहीं कर रहे क्योंकि हम टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं। सभी को पर्याप्त मौके मिल रहे हैं। सभी अपनी स्थिति को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि टीम प्रबंधन उनका समर्थन कर रहा है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने कहा कि विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होना निराशाजनक था लेकिन यह आगे बढऩे का समय है। उन्होंने कहा, विश्व कप सेमीफाइनल हारने के बाद हमें बुरा लग रहा था लेकिन पेशेवर खिलाड़ी के रूप में हमें पता है कि हम खराब नहीं खेले। यह सिर्फ 45 मिनट का खराब क्रिकेट था (न्यूजीलैंड के खिलाफ)।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

ऋषभ पंत खेलेंगे IPL, विकेटकीपिंग से रह सकते दूर, DC के बोले मुख्य कोच पोटिंग

मेलबर्न। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में खेलने को लेकर...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...