back to top

सेवा करने के लिए भी संसाधन की आवश्यकता : राजनाथ

विशेष संवाददाता लखनऊ। रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने चौक के ज्योतिबा फूले लान में मिशन अंबर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘दृष्टि से उज्जवल भविष्य तक’ कार्यक्रम में कहा कि यह फाऊंडेशन लोगों की हद तक जाकर लोगों की सेवा कर रहा है, क्योंकि सेवा करने के लिए भी संसाधन की आवश्यकता होती है संसाधनों की भी एक सीमा होती है मैं लखनऊ की जनता से भी आहृवान करना चाहता हूं कि ऐसे फाउंडेशन जो देश के समाज की और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं ऐसे फाउंडेशन की लोगों के द्वारा मदद भी की जानी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ ने अंबर फाउंडेशन को 5 लाख डोनेशन देने की घोषणा की।

रक्षा मंत्री ने कहा अंबर फाउंडेशन के सामने लगे बोर्ड में लिखा है दृष्टि से उज्जवल भविष्य तक का यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है यह नाम ही इस फाउंडेशन की सोच और अप्रोच को पूरी तरह से दशार्ता है। निशुल्क बच्चों की शिक्षा देनाए निशुल्क नेत्र शिविर लगाकर लोगों को दृष्टि देना, जरूरतमंद परिवारों की मदद करना यह सब काम करके अंबर फाउंडेशन भारत की नई पीढ़ी को मजबूत करने का काम कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा लखनऊ बड़े दिल वालों का शहर माना जाता है, बड़े मन वालों का शहर कहा जाता है। अटल बिहारी वाजपेई कहते थे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। लखनऊ में ऐसे बड़े मन के लोगों की कमी नहीं है।

हमारी सरकार ने भी ऐसे ही कार्य किया है, आपका खाता खोलते समय, यह नहीं देखा है कि कौन छोटा है कौन बड़ा है कौन किस जाति का है कौन किस पंथ का है कौन किस मजहब का है। उज्जवला योजना में सिलेंडर देते समय नहीं सोचा कौन किस जाति का है, धर्म का मजहब का है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी घर देते समय नहीं सोचा कि कौन किस जाति का है, धर्म का है, मजहब का है। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी जो योजनाएं चलाई गई उसमें कोई भी व्यक्ति भेदभाव का और हमारी सरकार पर नहीं लगा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ ने अंबर फाउंडेशन के अध्यक्ष से महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए भी योजना प्रारंभ करने को कहा जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो और अपनी रोजी-रोटी कमाने का कार्य कर सकें। भारत में अवसर की कमी नहीं है आवश्यकता है अवसर को हासिल करने के लिए योग्यता और क्षमता हासिल होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने ध्येय फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। अंबर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास ने बताया अंबर फाउंडेशन द्वारा 9 हजार लोगों को चश्मा वितरण, 3 हजार लोगों का मोतियाबिंद आॅपरेशन, 1 हजार परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व ध्येय फाउंडेशन के साथ साथ 300 बच्चों को निशुल्क यूपीपीसीएस कोचिंग की व्यवस्था कर रहा है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...