वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू संक्रमित की बढ़ती रफ्तार के बीच राहत की बात है कि संक्रमण को तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कम ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है।
शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड लगभग खाली पड़े हैं।
बीते एक सप्ताह से शहर में डेंगू का आकड़ा रफ्तार पकड़ रहा है। करीब 100 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अस्पतालों की ओपीडी में भी डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। विभिन्न अस्पतालों के प्रमुख की मानें तो ओपीडी में जो मरीज आ रहे हैं। वहां कम गम्भीर हैं। दवाओं के जरिए उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही इमरजेंसी में भी डेंगू संक्रमित मरीज न के बराबर हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय बलरामपुर अस्पताल में भी अभी तक एक भी डेंगू मरीज भर्ती नहीं है। वहीं लोकबंधु अस्पताल में एक डेंगू मरीज भर्ती हैं। सिविल अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हैं। रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में दो मरीज भर्ती हैं।
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय व रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी तक डेंगू मरीजों की भर्ती का ग्राफ बेहद कम हैं।
अस्पताल रिजर्व बेड डेंगू मरीज
-
-
- सिविल अस्पताल 24 8
- बलरामपुर 12 1
- लोकबंधु 10 1
- रामसागर मिश्रा 10 2
- रानीलक्ष्मीबाई 10 0
-