back to top

पृथ्वीराज समेत चार फिल्मों की रिलीज डेट तय

मुंबई। प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी बहुत प्रतीक्षित चार फिल्मों को सिनेमा घरों में रिलीज करने की तारीखों का रविवार को ऐलान कर दिया। इनमें अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत पृथ्वीराज और रणबीर कपूर की शमशेरा शामिल है। इससे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा घरों को खोलने का ऐलान किया है। आदित्य चोपड़ा नीत प्रोडक्शन हाउस की बंटी और बबली 2 को सिनेमा घरों में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। इसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी अभिनय कर रही हैं। वरूण शर्मा निर्देशित फिल्म को 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

यह 2005 में आई फिल्म का सीक्वल है। वहीं 21 जनवरी 2022 को पृथ्वीराज रिलीज होगी। फिल्म में कुमार 11वीं सदी के शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं। इस फिल्म से 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अपने अभिनय के कॅरियर की शुरुआत कर रही हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में हैं। रणबीर सिंह अभिनीत जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। दिव्यांग ठाकुर निर्देशित फिल्म में शालिनी पांडे भी भूमिका निभा रही हैं जिन्हें पहले अर्जुन रेड्डी में देखा गया था। कपूर की शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज की जाएगी। करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त भी किरदार निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...