back to top

एकेटीयू में कैंपस प्लेसमेंट के लिए कल तक होगा पंजीकरण

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के छात्रों को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। शिक्षा के क्षेत्र की कंपनी एप्टीटेक एजुकेशन विश्वविद्यालय में इसी महीने वर्चुअल माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट कराने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए छात्र 5 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक व एमटेक सीएस और आईटी के अलावा एमसीए के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी न केवल चयनित छात्रों को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा।

कुलपति प्रो जेपी पांडेय के निर्देशन में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन इसी महीने किया जा रहा है। इसमें 2023 बैच के पासआउट बीटेक और एमटेक कंम्प्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और एमसीए के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को 5 अगस्त तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद कंपनी की ओर से परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें सफलता के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल छात्र को कंपनी की ओर से बतौर सीनियर टेक्निकल टेÑनर जयपुर में नियुक्त किया जाएगा। वहीं अंतिम रूप से चयनित छात्र को कंपनी की ओर से सालाना पांच से साढ़े पांच लाख रुपये दिया जाएगा। वहीं चयनित छात्र का चार महीने प्रशिक्षण पीरियड रहेगा।

इस दौरान कंपनी की ओर से रहने खाने आदि की व्यवस्था की जाएगी। चयनित छात्र को कम्प्यूटर भाषा सहित कम्यूनिकेशन स्किल पर पकड़ होना जरूरी है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की डीन प्रो अरूमिणा वर्मा के नेतृत्व में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्र शामिल होकर एजुकेशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। कंपनी में चयनित छात्र को काफी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कैरियर के लिहाज से भी काफी ग्रोथ होगा।

बता दें कि पिछले दो तीन महीनों में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की आधा दर्जन मल्टीनेशनल में काम करने का मौका मिला है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

राजस्थान: गहलोत का भाजपा पर सिलिकोसिस मरीजों की अनदेखी का आरोप

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...