back to top

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 95 की मौत, मिले 4991 नये मामले

  • अब तक मिले कुल 1.73 लाख संक्रमित, मरने वालों का आंकड़ा 2700 के पार

  • लखनऊ में 796 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 11 और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिसके चलते एक दी में रिकॉर्ड 95 लोगों की मौत हो गयी। यह अब तक एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण की वजह दम तोड़ने वालों की संख्या 2,700 का आंकड़ा पार करके 2,733 हो गया है।

महामारी से दम तोड़ने वाले लोगों में कानपुर नगर के 9, आजमगढ़ के 7, प्रयागराज, बहराइच के 5-5, वाराणसी, गोरखपुर, ग़ाज़ीपुर के 4-4, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, पीलीभीत के 3-3, सहारनपुर, कुशीनगर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, फतेहपुर, अमेठी, महोबा के 2-2, बरेली, बलिया, जौनपुर, अलीगढ, देवरिया, आगरा, शाहजहांपुर, बस्ती, हरदोई, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, मथुरा, मैनपुरी, रायबरेली, फर्रुखाबाद, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती और हमीरपुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

गुरुवार को प्रदेश में 4991 नये केस सामने आये हैं। इसको मिला कर प्रदेश में अब तक सबसे ज़्यादा 796 संक्रमित एक बार फिर राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में मिले हैं। इसके बाद लखनऊ जिले में अब तक कुल 19,750 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। लखनऊ में कोरोना संक्रमण से 11 और लोगों की जान चली गयी है।

राजधानी में लखनऊ जिले में 256 लोग महामारी से मारे जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि लखनऊ में एक्टिव मामलों में थोड़ी कमी आयी है। एक्टिव केस का अभी तक जो आंकड़ा 7000 से ऊपर था, वह गुरुवार को घट कर 6,705 पर आ गया है। यहां अब तक कुल 12813 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

लखनऊ के बाद गुरुवार को सबसे ज़्यादा 348 मामले कानपुर नगर में मिले हैं। वहां के अलावा प्रयागराज में 319, गोरखपुर में 186, वाराणसी में 147, इटावा में 129, देवरिया में 119, अलीगढ में 106, मुरादाबाद में 96, झांसी, बरेली, लखीमपुर खीरी में 92-92, गोंडा में 91 और कुशीनगर में 90 संक्रमित सामने आये हैं। प्रदेश में इस समय 48,511 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक 1,21,090 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...