back to top

करंट उतरने के कारणों की जांच कर समाधान किया जाय: एके शर्मा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दौरान बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर व इसकी सुरक्षा के लिए लगी ग्रील, झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से उचित दूरी बनाकर रहें। इनके आस-पास जलभराव होने पर वहां जाने से बचें तथा बेजुबान जानवरों को भी इनसे दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बरसात में इन पर विद्युत करंट उतरने का खतरा बना रहता है, जिससे अन्जाने में जन-धन की हानि हो जाती है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि विद्युत उपकरणों में उतर रहे करंट की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया जाय और करंट उतरने के कारणों की विधिवत जांच कर इसका समाधान भी किया जाय।

उन्होंने कहा कि इसके स्थायी समाधान निकालने के भी प्रयास किये जाएं, जिससे कि लोगों को ऐसी दुर्घटनाओं से हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों को इस सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा है कि बरसात के दौरान लोग बिजली के तारों एवं खम्भों को छूते हुए पेड़ों से भी दूरी बनाकर रहें, इस पर भी करंट उतरने की संभावना बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...