back to top

अयोध्या की रामलीला

चौदह वर्ष का वनवास काटकर श्रीराम जब अयोध्या लौटते हैं तो उनका वैदिक विधि विधान से राज तिलक किया जाता है। राज्याभिषेक के समय श्रीराम जब एक राजा के रूप में प्रजा पालन का संकल्प लेते हैं तो वे कहते हैं कि अयोध्या का राजा बनने के बाद मेरा कुछ भी निजी नहीं होगा, अयोध्या की प्रजा का सुख-दुख हमारा सुख-दुख होगा, अयोध्या की प्रजा की खुशी में हमारी खुशी होगी, सबको न्याय मिलेगा और राजधर्म का पालन करने के लिए अगर हमे अपनी जान भी देनी पड़े तो इसमें एक पल भी देर नहीं करुंगा।

वर्तमान स्वरूप में राष्ट्रीय राज्यों के उदय के पहले ही दुनियाभर के दार्शनिकों ने आदर्श राजा पर चिंतन-मनन शुरू कर दिया था और एक राजा के रूप में व्यक्ति में कौन-कौन से गुण होने चाहिए, कौन-कौन से त्याग होने चाहिए, राजधर्म का पैमाना क्या होना चाहिए, इस पर व्यापक चर्चा की गयी है। महान दार्शनिक प्लेटो का तो लगभग संपूर्ण दर्शन आदर्श राजा के अन्वेषण पर ही केन्द्रित है।

दार्शनिकों के इतने चिंतन और लोकतंत्र में इतने चुनाव के बाद भी, दुनिया में आज तक एक भी ऐसा राजा नहीं मिला, जो शासक के रूप में श्रीराम चन्द्र के द्वारा प्रजापालन व राजधर्म के पालन के लिये किये गये त्याग एवं बलिदान की बराबरी कर सके। श्रीराम ने अयोध्या की प्रजा की सुख-समृद्धि के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।

प्रजा के प्रश्न उठाने पर प्राणप्रिय सीता से जुदाई सही और विधि के समान संरक्षण के लिए हमेशा परछाई की तरह साथ रहने वाले लक्ष्मण को कठोरतम दण्ड दिया। भालू, वानरों की सेना जोड़कर पाप व अन्याय को खत्म किया, जरूरत पर पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों से भी मदद ली, सबरी के बेर खाकर बराबरी का संदेश दिया और प्रजा के मत का सम्मान करते हुए सीता को त्याग दिया।

ऐसे सर्वसमावेशी श्रीराम का चरित्र पूरी दुनिया के लिए एक बहुमूल्य धरोहर है। आज समाज में जिस तरह की अनैतिकता, हिंसा, नफरत और अपराध देखने को मिल रहे हैं, विस्तारवाद की आग दुनिया को भस्म करने पर आमादा है, राजा राजधर्म निभाने के बजाय स्वहित साधने में जुटे रहते हैं, इन तमाम बुराइयों के शमन के लिए जरूरी है कि हरेक व्यक्ति श्रीराम के चरित्र को जाने और समझे।

श्रीराम का चरित्र सामाजिकता, नैतिकता, धर्म और प्रशासन के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है। रामलीला के जरिये श्रीराम के समावेशी चरित्र का मंचन होता है तो इससे समाज में संदेश जाता है। आज हम जितनी समस्याएं देख रहे हैं यह सब श्रीराम के चरित्र एवं उनके समावेशी संस्कृति से कटने का परिणाम है। इसलिए अयोध्या में भव्य रामलीला दरअसल रामराज्य की दिशा आगे बढ़ने का संकल्प है।

कोरोना काल में रामलीला का मंचन अपने-आप में बड़ी चुनौती है लेकिन संतोष का विषय है कि अयोध्या में रामलीला का मंचन हो रहा है। लेकिन रामलीला को सिर्फ अयोध्या, उत्तर भारत या फिर कुछ देशों तक ही सीमित रखना दुनिया के साथ न्याय नहीं होगा। आज ईसाई मिशनरीज हमेशा धर्म के प्रसार में लगे रहते हैं, धर्मांतरण और धर्म को थोपने की घटनाएं भी हो रही हैं।

ऐसे में भारत को श्रीराम के चरित्र से पूरी दुनिया को परिचित कराना चाहिए और इसके लिए रामलीला का मंचन प्रमुख माध्यम बन सकता है। अयोध्या में रामलीला होनी ही चाहिए लेकिन भारत सरकार को दूतावासों के जरिये पूरी दुनिया में स्थानीय भाषाओं में रामलीला एवं रामचरित्र का मंचन कराना चाहिए ताकि श्रीराम के चरित्र, आदर्श और राजधर्म के प्रति उनकी निष्ठा से पूरी दुनिया सबक सीखे।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...