back to top

राजनाथ सिंह ने सीपीएल के लिए समूह बीमा योजना को दी मंजूरी, परिजनों की दी जाएगी ये सहायता

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा नियोजित कैजुअल वेतनभोगी श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सीपीएल में किसी भी तरह की मृत्यु पर परिवार को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन/जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स द्वारा चल रहे परियोजना कार्यों के लिए लगाए गए कैजुअल वेतनभोगी श्रमिकों (सीपीएल) के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह योजना सीपीएल परिवार/परिजनों को किसी भी प्रकार की मृत्यु में बीमा के रूप में 10 लाख रुपये का बीमित मूल्य प्रदान करेगी।

खतरनाक कार्यस्थलों पर तैनात सीपीएल के जीवन के लिए उत्पन्न गंभीर जोखिम, खराब मौसम, दुर्गम भू-भाग और व्यावसायिक स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए और उनकी नियुक्ति के दौरान हुई मौतों को ध्यान में रखते हुए, मानवीय आधार पर बीमा कवरेज का प्रावधान सीपीएल के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। यह योजना देश के दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले सीपीएल के लिए एक सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी उपाय के रूप में काम करेगी। यह उनके परिवारों की आजीविका को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री ने हाल ही में सीपीएल की बेहतरी के लिए कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी। इनमें शामिल हैं:

  • श्रमिकों के शवों के परिरक्षण और स्थानांतरण तथा परिचारक का परिवहन भत्ता पात्रता।
  • अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये की गई।
  • मृत्यु आदि के मामले में तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि के मुआवजे का अग्रिम भुगतान।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...