back to top

राजभर ने मोदी, राजनाथ के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारे, 39 प्रत्याशियों की सूची जारी

लखनऊ। उप्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रदेश में 39 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ सीट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट गोरखपुर भी शामिल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा नेताओं से लोकसभा सीटों के बंटवारे पर कई दौर की बात हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अंत में भाजपा के नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि घोसी लोकसभा सीट से मुझे उनके चुनाव चिन्ह कमल पर लोकसभा चुनाव लड.ना होगा जिसको मैंने सिरे से खारिज कर दिया। चाहे समाजवादी पार्टी हो, या बहुजन समाज पार्टी या कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी किसी ने भी हमारे समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया।

39 उम्मीदवारों की घोषणा

मैं अपने पिछड़े, दबे, शोषित समाज के सम्मान के लिए अपनी पार्टी के 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में आठ लोकसभा सीटों पर हमारे समाज के लोगो ने नोटा का बटन दबाया। अब हमने पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सुभासपा द्वारा जारी आज लोकसभा की 39 सीटों में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सु), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ., बांदा, फतेहपुर, फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी (सु), फैजाबाद, अम्बेदकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगाव (सु), लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और राबर्टसगंज (सु) सीटें शामिल हैं।

राजभर ने कहा कि 2017 का विधानसभा चुनाव

राजभर ने कहा कि 2017 का विधानसभा चुनाव सुभासपा और भाजपा ने मिलकर लडा था और सुभासपा और भाजपा के आपसी सहयोग से गठबंधन को करीब 125 सीटों पर जीत हासिल हुई। 2019 का लोकसभा चुनाव भी सुभासपा की भाजपा के साथ मिलकर लड.ने की इच्छा थी लेकिन भाजपा ने अपना दल से तो समझौता कर लिया लेकिन सुभासपा को एक भी सीट भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा , हमसे भाजपा के बडे नेताओं ने कहा कि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लडूं लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि यह हमारे समाज के सम्मान के खिलाफ था।

मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं

राजभर ने कहा कि हम तो मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा देने को तैयार हैं और हमारा इस्तीफा भी टाइप किया हुआ रखा है लेकिन कोई लेने को ही तैयार नहीं है। उनसे पूछा गया कि अगर इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो अगला कदम क्या होगा इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अभी तो हम लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और इसमें भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। आगे विधानसभा चुनाव में क्या होगा इस बारे में सोचा नहीं है क्योंकि उसमें अभी काफी देर है। सुभासपा ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सिदधार्थ राजभर को, लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ बब्बन राजभर और गोरखपुर से फिल्म अभिनेता रवि किशन के खिलाफ राधेश्याम सैंथवार को मैदान में उतारा है।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...