back to top

रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

केजीएमयू ट्रामा सर्जरी विभाग ने किये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। विश्व ट्रामा दिवस पर केजीएमयू के ट्रामा सर्जरी विभाग की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गयी है। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

केजीएमयू के प्रशासनिक भवन के सामने से निकाली गयी रैली में डाक्टरों व छात्र-छात्राओं समेत 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। रैली में प्रतिभागियों ने अपने गले में लाल रंग की रस्सी का फंदा डाल रखा था और यह संदेश दिया कि गाडी़चलाते समय मोबाइल पर बात करना मतलब खुद को फाँसी लगाना है।

इसके साथ ही पैरामेडिकल छात्र-छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें दर्शाया गया कि सड़क पर असावधानी से किस प्रकार दुर्घटना हो सकती है। इसमें यह भी बताया गया कि दुर्घटना होने पर मोबाइल से फोटो खीचनें की बजाय दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के ऊपर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इससे पहले कलाम सेन्टर मे प्रो संदीप तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटना के कारण व रोकथाम पर व्याख्यान दिया गया।

जिसमें उन्होनें दुर्घटना होने के मुख्य कारणों और उनकी रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की। प्रो समीर मिश्रा द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किस सावधानी से उठा कर स्थानान्तरित किया जाता है, यह बताया। उन्हानें बताया कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को चार व्यक्तियों द्वारा उठाया जाना चाहिये जिससे कि उसको रीढ़ की हड्डी की चोट से होने वाली मृत्यु से बचाया जा सके।

प्रो अनीता सिंह द्वारा रक्त स्त्राव को रोकने के तरीके को दिखाया गया। उन्होने बताया कि किसी भी प्रकार के रक्त स्त्राव को 5 मिनट तक कस के दबा के रखना चाहिये और यदि तब भी रक्त स्त्राव न रूके तो रक्त स्त्राव की जगह से थोड़ा ऊपर कस के एक कपड़ा बाध देना चाहिए। प्रो यादवेन्द्र धीर ने बताया कि यदि मरीज की सांस न चल रही हो तो उसे सीपीआर द्वारा सांस देने की कोशिश करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...