लखनऊ। लखनऊ रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनूपपुर जं. स्टेशन के तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के प्री-नॉन इण्टरलॉक/नॉन-इण्टरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- लखनऊ जं. से 11 एवं 15 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 12535 लखनऊ जं.-रायपुर जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 12 एवं 16 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 12536 रायपुर जं.-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- बरौनी जं. से 08 से 14 जनवरी तक प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी जं.-गोंदिया जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोंदिया जं. से 09 से 15 जनवरी तक प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया जं.-बरौनी जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी।
- लखनऊ रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बाराबंकी जं. स्टेशन पर नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- अमृतसर से 10 जनवरी को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहजहांपुर-रोज़ा-आलमनगर-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-रोज़ा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी हरदोई एवं लखनऊ स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का शाहजहांपुर एवं बुढ़वल स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- सहरसा से 08 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोज़ा-शाहजहांपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोज़ा-शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ एंव हरदोई स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का बुढ़वल एवं शाहजहांपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- मुजफ्फरपुर से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोज़ा-शाहजहांपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोज़ा-शाहजहांपुर के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहजहांपुर-रोज़ा-आलमनगर-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-रोज़ा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- दरभंगा से 09 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान-भटनी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी छपरा, देवरिया सदर, गोरखपुर, बादशाह नगर, ऐशबाग स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का भटनी, वाराणसी जं. एवं लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- नई दिल्ली से 09 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-लखनऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-भटनी-सीवान-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग, बादशाह नगर, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं छपरा स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का भटनी, लखनऊ एवं वाराणसी जं. स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- बरौनी से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी-सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सहजनवा, मगहर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, स्वामी नारायण छपियां, मसकनवा, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी, गोमती नगर, बादशाह नगर, लखनऊ सिटी एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर एवं लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- बांद्रा से 08 से 10 जनवरी तक चलने वाली 19037 बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, मसकनवा, स्वामी नारायण छपियां, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, सहजनवा स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर एवं शाहगंज स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- मऊ से 09 जनवरी को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी़-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी अकबरपुर एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का जौनपुर एवं सुलतानपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जनवरी को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस -मऊ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी अयोध्या कैंट एवं अकबरपुर स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का सुलतानपुर एवं जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।
- दरभंगा से 08 जनवरी को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी़-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी अयोध्या कैंट स्टेशन पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का जौनपुर एवं सुलतानपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।





