back to top

राहुल, प्रियंका ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए। कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के अपराधी बचाओ मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया।

राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कैसे यह शुरू हुआ: बेटी बचाओ। और कैसे यह चल रहा है: अपराधी बचाओ।

प्रियंका ने घटना पर मीडिया में आई एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।

प्रियंका के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता के विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बनाने के लिए प्रियंका गांधी राज्य की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, लेकिन जिस तरह से महिला सशक्तीकरण और राज्य में विकास की रूपरेखा और बेरोजगारों को रोज़गार देने का काम हो रहा है, उस पर उनकी नजर नहीं जाती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ले कर राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। इनमें हाल ही में हाथरस में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत का मामला मुख्य रूप से शामिल है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...