वोटों की फसल काटने संभल जाना चाहते हैं राहुल गांधी, दौरे को लेकर ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

अखिलेश करते हैं तुष्टीकरण की राजनीति, सपा-कांग्रेस को बख्शेगी नहीं प्रदेश की जनता
प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं दोनों नेता, आमजन से कोई सरोकार नहीं

लखनऊ। राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चैन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चकमा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। जनता भी उनका असली आचरण जानती है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।

उन्होंने कहा कि संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से अनुरोध है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी।

उन्होंने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश के आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश के अमन से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।

कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी। आज हम इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहे हैं। विदेशी इंवेस्टमेंट आ रहा है। आमजन का भरोसा हमारी सरकार पर है।

RELATED ARTICLES

लिखे जो खत तुझे, तेरी याद में…

मोहम्मद रफी की याद में एक भव्य संगीतमय संध्या का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट संगठन एवं वन मोर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मोहम्मद...

गुलामी के युग में भी भक्ति और शक्ति से तुलसीदास ने जाग्रत रखी जनचेतनाः सीएम योगी

चित्रकूट में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामकथा के प्रचारकों को तुलसी अवार्ड व रत्नावली अवार्ड से किया गया...

प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देगा “यूपी मार्ट पोर्टल”, एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान

अब उद्योग लगाने के लिए मशीनरी की तलाश नहीं बनेगी चुनौती, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी योगी सरकार की अभिनव पहल, एमएसएमई उद्यमियों के...