back to top

प्रधानमंत्री को चोरों का सरदार कहने पर राहुल गांधी को एक और समन

मुंबई: राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने के दौरान उन्हें चोरों का सरदार कहने पर दायर की गई एक मानहानि शिकायत पर मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है। गिरगाम मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 28 अगस्त को समन जारी करते हुए वायनाड के कांग्रेस सांसद को तीन अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। यह समन महेश श्रीश्रीमाल नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर जारी किया गया है। श्रीश्रीमाल ने प्रधानमंत्री को चोरों का सरदार कहने पर गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। गांधी ने मोदी पर पिछले साल तीखा हमला करते हुए उन्हें चोरों का सरदार कहा था।

 

समन में कहा गया है, राहुल राजीव गांधी आईपीसी की धारा 500 के तहत एक आरोप में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। आपको तीन अक्टूबर 2019 को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया जाता है। श्रीश्रीमाल ने अपनी याचिका में दावा किया था कि गांधी के बयानों ने प्रधानमंत्री के समर्थकों की भावनाओं को आहत किया था। कांग्रेस नेता आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा दायर मानहानि की दो शिकायतों में महाराष्ट्र में पहले ही मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...