back to top

राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की और ट्रैक्टर चलाया

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया।कांग्रेस की हरियाणा इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल ने धान की रोपाई में भी हिस्सा लिया।राहुल शनिवार तड़के सोनीपत जिले के मदीना गांव पहुंचे।

सोनीपत में गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने फोन पर कहा, यह एक आकस्मिक दौरा था… राहुल जी ने ग्रामीणों और खेतों में काम कर रहे किसानों से बातचीत की। उन्होंने धान की बुआई में हिस्सा लिया और ट्रैक्टर भी चलाया।गांव में मौजूद मलिक ने कहा कि राहुल दिल्ली से संभवत: हिमाचल प्रदेश जा रहे थे।कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीरों में राहुल अपनी चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखे।

वह ग्रामीणों के साथ खेतों में भी गए।गुजरात उच्च न्यायालय ने मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। राहुल ट्रक चालकों की समस्याओं को सुनने के लिए 23 मई को ट्रक पर सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ गए थे।उन्होंने रात में ट्रक से सफर किया था। तस्वीरों और वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने राहुल एक ट्रक में चालक के साथ यात्रा करते हुए और एक ढाबे पर ट्रक चालकों से बात करते हुए नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...