back to top

राहुल गांधी असफल हो चुके हैं, उन्हें कोई स्वीकार नहीं कर रहा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि राहुल असफल हो चुके हैं और उन्हें कोई भी स्वीकार नहीं कर रहा है। पाठक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा, वह न्याय यात्रा नहीं है। वह किनारे-किनारे ही निकल लेंगे। पिछली बार भी किनारे-किनारे ही निकल गए थे। इसे हमारे गांव में कहते हैं… पतली गली से निकल लेना।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी पूरी तरह से असफल हो चुके हैं। री-लॉन्च करने का कारण सभी लोग समझते हैं कि वह असफल हो चुके हैं और उन्हें कोई स्वीकार नहीं कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कई रैलियां भी आयोजित की जाएंगी।

उप मुख्यमंत्री ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बारे में तंज करते हुए कहा, जब यह गठबंधन बना था तभी मैंने कहा था कि यह नयी पैकिंग में पुराना माल है। यह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)- एक और संप्रग-दो में भ्रष्टाचार और कदाचार में आकंठ डूबे रहे लोगों का एक समूह है। यह सत्ता लोभी और कुर्सी के भूखे लोगों का समूह है। देश और प्रदेश की जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने दावा किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से हम बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने में सफल हुए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि गरीब कल्याण योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है।

पाठक ने दावा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर विधानसभा में विधेयक पेश किये जाने पर पाठक ने कहा, भाजपा के संकल्प पत्र में आपने समय-समय पर यूसीसी लागू करने के विचार को देखा होगा। शीघ्र ही आपको सूचना मिलेगी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...