प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
लखनऊ। द मानसून कार्निवल 2025 प्रगति इवेंट, लखनऊ विकास प्राधिकरण और जेटेक कंपनी द्वारा लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क में 18 जुलाई से 17 अगस्त 2025 आयोजित किया गया है। सांस्कृतिक मस्ती, खाने पीने के लिए फूड स्टॉल पार्क में वोटिंग सहित बच्चों के मनोरंजन और खेल के लिए बहुत कुछ साधन उपलब्ध है। गौतम बुद्ध पार्क में हमारे पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा, कांचा, कबड्डी, खो-खो को कलाकृतियों के माध्यम से पुन: जीवित करने का प्रयास किया गया है। प्रगति इवेंट का भी उद्देश्य पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विलुप्त होती लोक कला, लोक संस्कृति और परंपरागत विरासत को बचाने का रहता है। प्रगति इवेंट के सांस्कृतिक मंच पर आज यह शाम मोहम्मद रफी के नाम को सार्थक किया, लखनऊ शहर के उम्दा कलाकारों ने, प्रसिद्ध गायक वसीम के नेतृत्व में, सलीम के के द्वारा मोहम्मद रफी के यादगार नगमा ने द मानसून कार्निवल 2025 मैं अद्भुत रंग बिखेर कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। गायक वसीम द्वारा रफी साहब के नए और पुराने नगमो का अद्भुत संगम पेश किया गया। गायक इशरत द्वारा रफी साहब को याद करते हुए अपनी आवाज से रोमांस पैदा किया। प्रगति इवेंट के इस कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की गई। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को मोमेंटम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।