back to top

2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

विशेष संवाददाता लखनऊ। योगी सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) के प्रोत्साहन पर पूरा ध्यान रखी है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत योगी सरकार एक तरफ जहां आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन कर रही है, वहीं किसानों द्वारा इसकी खरीदारी पर भी काफी जोर दे रही है। योगी सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया से अब तक 2612 किसानों से 14066.30 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है।

इसके लिए 40 जिलों में 369 क्रय केंद्रों से खरीद की गई है। इस मद में किसानों को 2786.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं योगी सरकार ने किसानों को पहले ही बड़ी सौगात देते हुए बाजरा का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है।

बुधवार तक बाजरा की खरीद सर्वाधिक अलीगढ़ मंडल में हुई है। अलीगढ़ मंडल में कुल 6691.30 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। मंडल के हाथरस में 2180.20 मीट्रिक टन, अलीगढ़ में 1751.45, कासगंज में 1429.20 व 1330.45 मीट्रिक टन क्रमिक बाजरा की खरीद हुई। वहीं आगरा मंडल के फिरोजाबाद में 3019.20, आगरा में 1865.65, मैनपुरी में 1062.05 व मथुरा में 418.05 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।

बुधवार तक 40 जिलों में 2612 किसानों से खरीद की जा चुकी है। फिरोजाबाद में 493, हाथरस में 448, आगरा में 447, अलीगढ़ में 351, एटा में 235, कासगंज में 190, मैनपुरी में 180, मथुरा में 86, बदायूं में 46, औरैया में 39, इटावा में 38, बुलंदशहर में 31, कानपुर देहात में 21, फरुर्खाबाद में 4, संभल में 3 किसानों से बाजार की खरीद की जा चुकी है। वहीं किसानों से अन्य स्थानों पर भी तेजी से खरीदारी जारी है।

बाजरा की खरीद के लिए 369 क्रय केंद्र स्थापित

सूबे में बाजरा की खरीद के लिए 40 जनपदों में 369 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें बुलंदशहर में 9, गौतमबुद्ध नगर में 2, मुरादाबाद में 5, रामपुर में 6, संभल में 8, अमरोहा में 2, बरेली में 9, बदायूं में 18, शाहजहांपुर में 7, सीतापुर में 6, हरदोई में 8, उन्नाव में 5, आगरा में 19, मथुरा में 15, मैनपुरी में 12, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में 19, एटा में 12, कासगंज में 15, हाथरस में 14, कानपुर नगर में 5, कानपुर देहात में 11, इटावा में 15, फरुर्खाबाद व कन्नौज में 6.6, औरैया में 14, बलिया.वाराणसी में 7.7, चंदौली में 3, जौनपुर में 8, गाजीपुर में 11, मीरजापुर में 10, संत रविदास नगर में 8, प्रयागराज में 6, कौशांबी में 9, फतेहपुर में 5, प्रतापगढ़ए बांदा व जालौन में 8.8 तथा चित्रकूट में 5 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...