back to top

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क दुर्घटना के 11 दिन बाद मौत

चंडीगढ़। पंजाबी अभिनेता-गायक राजवीर जवंदा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के 11 दिन बाद बुधवार को यहां निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय कलाकार को बुधवार सुबह 10.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया। जवंदा पंजाबी शोबिज उद्योग में एक बड़ा और उभरता हुआ नाम थे।

उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था, तब से वे जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।शोबिज उद्योग मनोरंजन का कारोबार है, जिसमें फिल्म,संगीत और प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से जनता को आकर्षित किया जाता है।मोटरसाइकिल से शिमला जाते समय 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दुर्घटना में जवंदा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आर्इं थीं।फोर्टिस अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने से पहले उन्हें ह्म्दयाघात भी हुआ था। लुधियाना के जगराओं के पोना गांव के रहने वाले जवंदा को काली जवंदे दी गीत से प्रसिद्धि मिली।वह अपने गीतों तू दिस पेंदा , खुश रह कर , सरदारी , सरनेम , आफरीन , लैंडलॉर्ड , डाउन टू अर्थ और कंगनी के लिए भी जाने जाते थे।जवंदा ने 2018 में गिप्पी ग्रेवाल अभिनीत पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह , 2019 में जिंद जान और 2019 में मिंदो तसीलदारनी
में अभिनय किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...