back to top

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे

लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा जल संचय एवं जलीय खेती पर आधारित एक प्रेरणादायक शॉर्ट मूवी का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म में विशेष रूप से पर्ल्स (मोती) फार्मिंग और उत्तर प्रदेश सरकार की खेत-तालाब योजना को प्रमुखता से दशार्या गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों को शामिल किया गया है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलीय खेती के प्रति प्रेरित करना, कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी देना तथा किसानों की आय को दोगुना करने की संभावनाओं को उजागर करना है। शॉर्ट मूवी में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ सकें। इस शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन, सीईओ, एग्रोहब उत्तर प्रदेश, एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे जलीय खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और कम लागत में अधिक आय के व्यावहारिक उपायों को सरल और सहज भाषा में किसानों तक पहुंचा रहे हैं। पूरी फिल्म में उनकी भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ वास्तविक किसानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है, जिससे फिल्म की विश्वसनीयता और प्रभाव दोनों बढ़े हैं। किसानों के बीच यह शॉर्ट मूवी पहले से ही काफी सराहना बटोर रही है। इस परियोजना के निर्माण में कृषि विभाग, कानपुर तथा बीएसए कानपुर का विशेष सहयोग रहा है। उम्मीद की जा रही है कि शूटिंग पूर्ण होने के बाद यह शॉर्ट मूवी आधुनिक खेती और जलीय कृषि को बढ़ावा देने में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस पूरे कार्यक्रम में डायरेक्टर आनंद कुमार त्रिपाठी, जिÞला भूमि संरक्षण अधिकारी कुशवाहा तथा कृषि विभाग, कानपुर का अत्यंत सहयोग रहा। यह समस्त शूटिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...