back to top

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के दलबदल का दौर तेज हो गया है, जहां कई नेता अपने पुराने दलों को न केवल छोड़ रहे हैं बल्कि उन पर तीखे हमले भी कर रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

पूर्णिया से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो बार के सांसद रहे संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि उन्हें पूर्णिया जिले की किसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कुशवाहा 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में जदयू के टिकट पर जीते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से हार गए थे।

उन्होंने इस हार के लिए स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था, ‘राज्य पार्टी अध्यक्ष की स्थिति अब मात्र एक चौकीदार जैसी रह गई है।

कुशवाहा के अलावा जदयू के पूर्व विधायक राहुल शर्मा भी राजद में शामिल हो गए हैं। वह 2015 से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज बताए जाते हैं। उन्हें जहानाबाद जिले की घोसी सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें हैं।

खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से जदयू विधायक डॉ.संजीव कुमार सिंह ने भी पिछले सप्ताह राजद का दामन थाम लिया था। उन्होंने नीतीश सरकार को ‘‘बिहार के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक बताया। हालांकि, जदयू सूत्रों का कहना है कि सिंह के दल बदलने की असली वजह उनकी सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाई को टिकट मिलने की संभावना थी।

वहीं, राजद और कांग्रेस के भी कई विधायक भाजपा या जदयू का रुख कर रहे हैं। नेताओं के दल बदलने को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, अभी महागठबंधन के एक दर्जन विधायक पाला बदलने को तैयार बैठे हैं और हमारे संपर्क में हैं।

इसी बीच, दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी अंतिम फार्मूला घोषित नहीं किया है।

भाजपा की चुनाव समिति के सदस्य और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, बैठकें लगभग पूरी हो चुकी हैं, सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा दिल्ली में शनिवार को होगी। इससे पहले नेताओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, राजद गठबंधन में एक मामूली अड़चन शेष है क्योंकि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) अधिक सीट की मांग कर रही हैं।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीट-बंटवारे की बातचीत दिल्ली में अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि चिराग पासवान ने अपनी शुरुआती 40 सीट की मांग घटाकर लगभग 25 सीट पर सहमति जता दी है। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और चुनाव प्रभारी बीते दो तीन दिन से चिराग पासवान के साथ बैठक कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...