back to top

प्रियंका गांधी से हवाई अडडे पर मिले राहुल गांधी: वीडियो किया शेयर

कानपुर (उप्र)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानपुर हवाई अड्डे पर अपनी बहन प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात का वीडियो शनिवार को शेयर किया । बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल देशभर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रखी है।

फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में

फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में राहुल ने हंसते हुए कहा, मैं आपको बताता हूं कि अच्छा भाई होना क्या होता है ? उन्होंने कहा, बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं और एक छोटे से हेलीकाप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए बड़ा हेलीकाप्टर प्रयोग करती हैं … । राहुल बोले, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैं इसे बहुत प्यार करता हूं। उनके यह बोलने के दौरान प्रियंका लगातार हंसती नजर आईं । हेलीकाप्टर में सवार होने से पहले वह राहुल से गले मिलीं और उन्हें अलविदा बोला।

राहुल और प्रियंका ने हेलीकाप्टर पायलटों और अन्य

राहुल और प्रियंका ने हेलीकाप्टर पायलटों और अन्य स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाए। राहुल और प्रियंका की आज उत्तर प्रदेश में भी कई रैलियां थीं। कानपुर में जब वे मिले तो दोनों को अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करने जाना था। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका दोनों के ही समर्थन में कई जनसभाएं कर चुकी हैं । राहुल का अमेठी में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बार केरल की वायनाड सीट से भी पर्चा भरा है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...