back to top

बादल वाली टिप्पणी को लेकर मोदी पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज

बठिंडा (पंजाब। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  बादल  वाली टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि मोदी का सच अब लोगों के रेडार पर है।

गौरतलब है कि मोदी ने पिछले दिनों एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के दौरान खराब मौसम के कारण आसमान में बादल होने की वजह से भारतीय विमानों को पाकिस्तान के रेडार से बचने में मदद मिली।

मोदी ने कहा कि उन्होंने ही रक्षा विशेषज्ञों को सलाह दी थी कि खराब मौसम के बावजूद वे हमले का दिन नहीं टालें, क्योंकि बादल घिरे होने की वजह से भारतीय विमानों को पाकिस्तान के रेडार से बच निकलने में मदद मिलेगी।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ प्रचार-दुष्प्रचार में लगे रहते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और दिखाते हैं कि पिछले 70 साल में कोई विकास ही नहीं हुआ।

कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग के समर्थन में रैली करने के लिए यहां आईं प्रियंका ने कहा, उनका (मोदी का) सच अब लोगों के रेडार पर आ गया है। 

प्रियंका ने कहा कि मोदी ने दो करोड़ नई नौकरियां देने का अपना वादा नहीं निभाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल में 12,000 किसानों ने खुदकुशी कर ली, लेकिन मोदी किसानों की अनदेखी करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश बचाने   का चुनाव है।

साल 2015 में सिखों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले को लेकर प्रियंका ने पंजाब की पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि यह राजनीतिक लाभ   के लिए कराया गया था। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें एवं आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

आईएईए प्रमुख ने ईरान के परमाणु ठिकानों के दौरे के दिए संकेत

टोक्यो। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने बुधवार को संकेत दिया कि उनके निरीक्षक ईरान के परमाणु स्थलों का...

शामली में गोमांस परोसने का मामला: बैंक्वेट हॉल पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कैराना में वलीमा (रिसेप्शन) में कथित रूप से गाय का मांस परोसने का मामला सामने आने के कुछ दिन बाद...

मां की मौत छुपाकर 7 साल तक पेंशन हड़पता रहा बेटा, आखिरकार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां को जीवित दर्शाकर करीब सात वर्षों तक स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा विभाग की...

युवक ने खेत में बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में बुधवार को एक युवक ने बिजली के खंभे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या...

मां की मौत छुपाकर 7 साल तक पेंशन हड़पता रहा बेटा, आखिरकार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां को जीवित दर्शाकर करीब सात वर्षों तक स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा विभाग की...

अमेरिका ने क्यूबा की सरकारी कंपनियों पर लगाए नए प्रतिबंध

सैन जुआन (अमेरिका)। अमेरिका ने क्यूबा की सरकारी कंपनियों पर मंगलवार को नए प्रतिबंध लगाए। इनके बारे में विश्लेषकों का कहना है कि इससे...

अलीगंज अग्निकांड पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का शोक संदेश, 25 जून को नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना...