back to top

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बताया, प्रियंका गांधी ने गंगा में जमकर स्नान किया और नाव चलाने का भी आनंद लिया। उन्होंने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। गांधी के साथ उनकी बेटी और बेटी की सहेली भी थी। तिवारी ने बताया कि प्रियंका आज दिन में 12 बजे बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंची जहां से वह सीधे स्वराज भवन गईं। उन्होंने बताया कि स्वराज भवन में करीब एक घंटा बिताने के बाद प्रियंका गंगा में स्नान के लिए अरैल घाट रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर स्थित शंकराचार्य के आवास पर पहुंचीं जहां उन्होंने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं को बताया, ‘आज यहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य जी और हमारे परिवार के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। मैं हमेशा उनके संपर्क में रहती हूं और आज उनसे मिलने का मौका मिला, इसलिए बहुत खुशी हुई।’ इस बीच, मौनी अमावस्या स्नान पर जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर से श्रद्घालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, मैंने नहीं देखी। तिवारी ने बताया कि शंकराचार्य से भेंट के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि यह प्रियंका गांधी की निजी यात्रा थी।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...