back to top

प्रियंका ने लगाया योगी पर कोरोना संकट के समय गैरजिम्मेदार होने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, खबरों के मुताबिक, उप्र के मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है।

खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है। प्रियंका ने कहा, जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए वह खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...