back to top

हमेशा से साथ काम करना चाहते थे राजकुमार-भूमि

मुंबई। जंगली पिक्चर्स की ‘बधाई दो’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है और फिल्म से जुड़े हर अपडेट ने अधिक उत्साहित कर दिया है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ की फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था और दर्शकों व आलोचकों से भी प्रशंसा प्राप्त की थी। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर हैं, जो पिछले महीने से मसूरी और देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं।

अभिनेताओं द्वारा अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई बीटीएस तस्वीरों को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है और वह फिल्म की रिलीज के साथ एक मजेदार शो देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इन दो सह-कलाकारों के बीच पहला सहयोग है और दोनों का कहना है कि ‘बधाई दो’ हर मायने में वही फिल्म है जिसकी उन्हें तलाश थी।

राजकुमार राव ने कहा कि भूमि के साथ काम करना बहुत अच्छा है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और मैं उनके काम को फॉलो करते आया हूं। एक अभिनेता के रूप में उनमें बहुत वृद्धि हुई है। मैं उसके साथ काम करना चाह रहा था लेकिन मुझे अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी। फिर ‘बधाई दो’ हमारे रास्ते आई और हम दोनों ने हामी भर दी।

भूमि पेडनेकर कहती हैं कि राज मेरे लिए एक रेवेलेशन रहे है। मुझे लगा कि वह ऐसे व्यक्ति होंगे जो बहुत सीरियस और थोड़े इंट्रोवर्ट होंगे, लेकिन वह ऐसे नहीं है – कम से कम इस फिल्म में नहीं। वह एक शानदार अभिनेता है, जिनके साथ काम करने में मजा आता है। हम दोनों सहयोग के लिए सही फिल्म की तलाश में थे और इसलिए ‘बधाई दो’ से बेहतर कोई अन्य सहयोग नहीं हो सकता था।

निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी ने इस ताजा जोड़ी की प्रशंसा की है, वे कहते हैं कि वे दोनों बहुत मेहनती हैं। वे हमेशा अपने क्राफ्ट को ठीक करने और उस पर सुधार करने की कोशिश करते हैं, इसलिए कई बार ऐसा भी होता हैं जब मैं कहता हूं कि यह काफी होगा, लेकिन वे कहते हैं ‘थोड़ा ओर ट्राय करते है’। उनके साथ शूटिंग के बारे में यह सबसे अच्छी बात रही है। वे मुझे भी चुनौती देते हैं और जब मैं इन दोनों के साथ काम कर रहा होता हूं तो मुझे हर समय एक पैर पर रहना पड़ता है।”

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...