back to top

प्रधानमंत्री ने देश के पश्चिमी तट पर चक्रवाती स्थिति का लिया जायजा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिमी भारत में चक्रवाती हालात के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है तथा यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

चक्रवात निसर्ग के तीन जून को देर शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तटों तक पहुंचने का अनुमान है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवात के हालात के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे हरसंभव ऐहतियात और सावधानियां बरतें।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles