back to top

प्रधानमंत्री का चित्रकूट दौरा शनिवार को, करेंगे बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

चित्रकूट के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री जिले के गोंडा गांव से 14,716.26 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे 296.07 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास शनिवार की अपराह्र डेढ़ बजे करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

त्रिपाठी ने बताया कि जारी प्रोटोकाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री प्रयागराज से हेलीकॉप्टर के जरिए चित्रकूट के गोंडा गांव अपराह्र एक बजे पहुंचेंगे और बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल पर आधा घण्टे पूजा-अर्चना कर डेढ़ बजे शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उसके बाद विभिन्न मदों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरण के बाद अपराह्न करीब ढाई बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगे और वहां से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बुंदेलखंड़ एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र से शुरू होकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया होकर इटावा में कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा।

इस चार से छह लेन वाले एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296.07 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत 14,716.26 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री मोदी चित्रकूट जिले के बीहड़ इलाके के 239 ग्राम पंचायतों के 470 राजस्व गांवों में 1515.51 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल की पांच पाइप लाइन परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...