back to top

इजराइल, श्रीलंका, नेपाल के पीएम ने शानदार प्रदर्शन के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत की ओर बढऩे के बीच इजराइल, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों के प्रधानमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनके साथ करीबी सहयोग बनाकर काम करने की इच्छा जताई।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतानयाहू ने ट्वीट में कहा, मेरे दोस्त नरेन्द्र मोदी आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाईउ ए चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं।

उन्होंने कहा, हम साथ मिलकर भारत और इजऱाइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे।

बहुत बढय़िा, मेरे दोस्त। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने ट्वीट में कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर गर्मजोशीपूर्ण बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा, मैं सभी की सफलता की कामना करता हूं। मैं आपके (प्रधानमंत्री मोदी) साथ करीबी रिश्ता बनाकर काम करने को आशान्वित हूं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने कहा, नरेन्द्र मोदी को शानदार जीत पर बधाई । मैं आपके साथ करीबी बनाकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...