back to top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी। पर्रिकर का रविवार को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। तटीय राज्य पहुंचने के बाद मोदी पणजी में कला अकादमी पहुंचे जहां उन्होंने 63 वर्षीय वरिष्ठ नेता को अंतिम विदाई दी।

https://twitter.com/ANI/status/1107575443937320960

सदस्यों से मुलाकात की

उन्होंने पर्रिकर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं जताई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पर्रिकर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पर्रिकर के निधन पर शोक जताया गया जिसके बाद मोदी गोवा रवाना हो गए। पार्टी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोवा में मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर कला अकादमी में रखा हुआ है ताकि लोग अपने नेता को अंतिम विदाई दे सके। इससे पहले सुबह पर्रिकर का पार्थिव शरीर कला भवन से करीब तीन किलोमीटर दूर पणजी में भाजपा कार्यालय में रखा गया ताकि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

https://twitter.com/DefenceMinIndia/status/1107576345687666688

https://twitter.com/ANI/status/1107568843399065601

राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे

राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया था। वह गत वर्ष फरवरी से अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। आईआईटी से ग्रैजुएट पर्रिकर  ने दो दशक से अधिक समय तक राज्य में पणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। पर्रिकर की अंतिम यात्रा शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्रिकर का अंतिम संस्कार यहां मिरामार बीच पर सोमवार को शाम पांच बजे किया जाएगा। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है। गृह मंत्रालय के अनुसार, र्पिकर का पूर्ण सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

https://twitter.com/ANI/status/1107568029435596800

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...