back to top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदाचार और लोकतंत्र का अपमान किया: कांग्रेस

नई दिल्ली। राहुल गांधी के केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी ने धर्म के आधार पर बात करके कदाचार और लोकतंत्र का अपमान किया है। पार्टी ने यह भी कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और चुनाव आयोग को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री जी धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना चाहते हैं। वह हार के डर से बौखला गए हैं। उन्होंने पूरे दक्षिण भारत, स्वतंत्रता सेनानियों, सनातनी परंपरा और गंगा-जमुनी संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने सवाल किया, क्या मोदी जी या भाजपा को यह जानकारी है कि वायनाड लवकुश मंदिर के नाम से जाना जाता है? क्या आप भगवान राम मंदिर को भी अपमानित करेंगे? क्या उन्हें यह जानकारी है कि वायनाड में आठ अलग अलग आदिवासी समुदाय रहते हैं?

किसानों की कर्मभूमि है और वहां 90 फीसदी साक्षरता है

सुरजेवाला ने कहा, वायनाड किसानों की कर्मभूमि है और वहां 90 फीसदी साक्षरता है। वहां 50 फीसदी हिंदू आबादी है और सब लोग मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का कुकृत्य किया है। यह कदाचार है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर निर्णायक कार्वाई करनी चाहिए। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री पर वर्धा की चुनावी सभा में धर्म के आधार पर बात करके लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अगर मोदी के दिल में दक्षिण भारत को लेकर कोई संवेदना है तो उन्हें भी वहां से चुनाव लडऩा चाहिए।

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस देश के सभी नागरिकों को नागरिक के तौर पर देखती है। उनको समुदाय के तौर पर नहीं देखती। हमारी सोच इतनी संकीर्ण नहीं है कि हम प्रधानमंत्री की तरह भारतीय नागरिकों को जाति और धर्म की नजर से देखें। प्रधानमंत्री ऐसा करके लोकतंत्र का अपमान करते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, इस पार्टी (कांग्रेस) के नेता अब बहुसंख्यक (हिन्दू) आबादी वाली सीटों से चुनाव लडऩे से डर रहे हैं। गौरतलब है कि गांधी इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी (उत्तर प्रदेश) के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...