back to top

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी हुई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाईपास सर्जरी हुई। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही और उनकी हालत स्थिर है।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह (30 मार्च 2021) नई दिल्ली स्थित एम्स में बाईपास सर्जरी हुई। सर्जरी सफल रही। उनकी हालत स्थिर है और वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है। राष्ट्रपति (75 वर्ष) को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। इससे पहले सीने में तकलीफ के बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सेना के अस्पताल (आर एंड आर) लाया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की सर्जरी के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु व प्रसन्नचित्त रखें। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति की सफल सर्जरी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, नई दिल्ली स्थित एम्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की सफल बाईपास सर्जरी के बारे में जानकर प्रसन्न हूं। उन्होंने कहा ईश्वर आपको हर दिन नई ऊर्जा प्रदान करे। अपके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...