राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्घांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न नेताओं और पूरे देश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया और भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आदि ने महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष विपिन रावत तथा तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तथा जनरल मनोज मुकुद नरवणे भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles