back to top

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित की जा रही पहली नई तेल रिफाइनरी के निर्माण में भागीदार होगी।उन्होंने इसे ‘‘अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी’’ रिफाइनरी बताया है। इस परियोजना का संचालन कर रही कंपनी अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग (एएफआर) के अनुसार, नई रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में स्थित होगी और इसे पूरी तरह से अमेरिकी ‘शेल’ तेल पर चलने के लिए तैयार किया जाएगा।रिलायंस ने रिफाइनरी में उत्पादित ईंधन खरीदने के लिए 20 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2026 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर मंगलवार को एक संदेश में इसे ‘‘300 अरब अमेरिकी डॉलर का ऐतिहासिक समझौता’’ बताते हुए कहा कि यह परियोजना उनके प्रशासन के ‘‘अमेरिका फर्स्ट एजेंडा’’ के कारण संभव हो रही है।रिलायंस की ओर से इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।रिफाइनरी का निर्माण पूरा होने पर 1977 में चालू हुई मैराथन की गैरीविले रिफाइनरी (लुइसियाना) के बाद यह अमेरिका में पहली नई बड़ी शोधन इकाई होगी।ट्रंप और एएफआर दोनों ने ही परियोजना के वित्तीय विवरण या इसके पूरा होने की समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

यह रिलायंस द्वारा अमेरिका में निर्मित की जाने वाली पहली तेल रिफाइनरी होगी। रिलायंस गुजरात के जामनगर में दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग परिसर का संचालन करती है जिसकी कच्चे तेल को संसाधित करने की क्षमता 12 लाख बैरल है।‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ ने रिलायंस के नाम का उल्लेख किए बिना कहा कि ‘‘ उसने उसी वैश्विक ऊर्जा कंपनी के साथ 20 वर्ष के लिए बाध्यकारी आपूर्ति समझौते का प्रारूप भी तैयार किया है, जिसके तहत अमेरिका में उत्पादित ऊर्जा, जो पूरी तरह ‘अमेरिकी शेल’ तेल से प्राप्त होगी…की खरीद, प्रसंस्करण और वितरण के लिए प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई है।’’

बयान में कहा गया कि नए समझौते के तहत 125 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 1.2 अरब बैरल अमेरिकी हल्के ‘शेल’ तेल की खरीद एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। साथ ही, एएफआर 175 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 50 अरब गैलन परिष्कृत उत्पादों का उत्पादन करेगा।इसमें कहा गया,अमेरिका का व्यापार असंतुलन 300 अरब अमेरिकी डॉलर तक सुधरेगा।गौरतलब है कि फेसबुक तथा गूगल जैसी कंपनियां अंबानी की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश कर चुकी हैं जबकि जनरल अटलांटिक जैसे अमेरिकी निवेशकों ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी हासिल की है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...