पंत नगर की रामलीला 27 सितंबर से, तैयारी शुरू

इस वर्ष लीला के पात्रों का चयन नियुक्त हुआ
लखनऊ। पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उप्र द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2025 में श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक निर्धारित है। इस वर्ष लीला के पात्रों का चयन नियुक्त हुआ है श्रीराम कोमल पाण्डेय, लक्ष्मण कार्तिक रौतेला, सीता पार्क उप्रेती, भरत यश नेगी, शत्रोहन जय उप्रेती, दशरथ महेन्द्र सिंह रावत, सुमन्त मानस नयाल, जनक कैलाश चन्द्र बिनवाल, हनुमान भूपेन्द्र सिंह नेगी (10 वर्षों से हनुमान का किरदार निभा रहे है। रावण पूरन सिंह नयाल, मेघनाथ हनी सनवाल, कैकयी-श्रीमती मंजू पाण्डेय, केवट नवीन सिंह रावत आदि।
संगीत प्रशिक्षण-प्रसिद्ध गायक व वादक श्री दिनेश चन्द्र पाण्डेय, विगत पन्द्रह वर्षों से दे रहे है। लीला के मनोहारी दृश्य एलईडी स्क्रीन पर दशार्ये जाते है। इस लीला का मंचन के अभ्यागत विशिष्ट अतिथि लखनऊ के महापौर, प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सांस्कृतिक जगत के संगीतकार, कलाकार, साहित्यकार, नाटककार रहते है। यह परम्परा वर्ष 1988 से अनवरत चल रही है।

RELATED ARTICLES

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई शाम-ए-अवध, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ की हर शाम निराली है। गंगा जमुनी रंग को अपने आंचल में समेटे शाम-ए-अवध रविवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के...

हरतालिका तीज पर शुभ व साध्य समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग

26 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगालखनऊ। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन हरतालिका तीज...

अलीगंज गणेश उत्सव में दिखेगी कालिया ग्रुप की झांकी

पांच दिवसीय अलीगंज गणेश उत्सव 27 से, तैयारियां तेज31 अगस्त को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा लखनऊ। अलीगंज का राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से...