भूमि पूजन के साथ शुरू हुई हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की तैयारी

कार्यक्रम की सफलता कुशलता एवं जग कल्याण के लिए कामना की गयी
लखनऊ। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गायत्री जनसेवा संस्थान नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का आयोजन कांशीराम संस्कृतिक स्थल, स्मृति उपवन, बांग्ला बाजार, आशियाना, लखनऊ में किया जा रहा है। आज तैयारी कार्य प्रारंभ करने के प्रथम सोपान में भूमि पूजन कर प्रभु श्री गणेश जी, माता गायत्री जी, माता लक्ष्मी, माता दुर्गा जी, माता सरस्वती जी, माता काली जी एवं माता पृथ्वी जी सहित समस्त देवी देवताओं का आह्वान कर पूजन आरती कर कार्यक्रम की सफलता कुशलता एवं जग कल्याण के लिए कामना की गयी।
मुख्य आयोजक एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, विनय दुबे, रनवीर सिंह ने पूजा हवन कर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रभु जी से कामना की। कार्यक्रम में आयोजन समिति में विशेष रूप से संतोष श्रीवास्तव, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जायसवाल, सनी गुप्ता, शुभम गुप्ता, सूरज जैसवानी, हितांशु दीक्षित, नीलम श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, मनीष पंडित, अंशुमान सिंह, सत्य शरण सिंह, अमित तिवारी, ठाकुर राम सिंह, रोली सिंह, भारती सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, सरुपा तिवारी, सौम्या शुक्ला, दीपिका मिश्रा, तृप्ति पांडे, गोविंद कनौजिया, एडवोकेट शक्ति सिंह, रवि पाण्डेय, विवेक कुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे। भूमि पूजन का कार्य वैदिक पंचामृत संस्थान के पंडित अनुराग मिश्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles