भूमि पूजन के साथ शुरू हुई हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की तैयारी

कार्यक्रम की सफलता कुशलता एवं जग कल्याण के लिए कामना की गयी
लखनऊ। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गायत्री जनसेवा संस्थान नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2024 का आयोजन कांशीराम संस्कृतिक स्थल, स्मृति उपवन, बांग्ला बाजार, आशियाना, लखनऊ में किया जा रहा है। आज तैयारी कार्य प्रारंभ करने के प्रथम सोपान में भूमि पूजन कर प्रभु श्री गणेश जी, माता गायत्री जी, माता लक्ष्मी, माता दुर्गा जी, माता सरस्वती जी, माता काली जी एवं माता पृथ्वी जी सहित समस्त देवी देवताओं का आह्वान कर पूजन आरती कर कार्यक्रम की सफलता कुशलता एवं जग कल्याण के लिए कामना की गयी।
मुख्य आयोजक एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, विनय दुबे, रनवीर सिंह ने पूजा हवन कर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रभु जी से कामना की। कार्यक्रम में आयोजन समिति में विशेष रूप से संतोष श्रीवास्तव, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जायसवाल, सनी गुप्ता, शुभम गुप्ता, सूरज जैसवानी, हितांशु दीक्षित, नीलम श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, मनीष पंडित, अंशुमान सिंह, सत्य शरण सिंह, अमित तिवारी, ठाकुर राम सिंह, रोली सिंह, भारती सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, सरुपा तिवारी, सौम्या शुक्ला, दीपिका मिश्रा, तृप्ति पांडे, गोविंद कनौजिया, एडवोकेट शक्ति सिंह, रवि पाण्डेय, विवेक कुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे। भूमि पूजन का कार्य वैदिक पंचामृत संस्थान के पंडित अनुराग मिश्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में बाबा नीम करौरी स्थापना दिवस आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। राजधानी के जानमाने लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में रविवार 15 जून को बाबा नीम करौरी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसे लेकर...

प्रो. आसिफा जमानी के निधन पर उर्दू अकादमी में हुई शोक सभा

ड्रामा कक्षाओं के कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लियालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात लेखिका, बुद्धिजीवी, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर...

दिव्यांगों की अंतर्निहित शक्तियों का संवर्धन जरूरी : बिन्दू बोरा

राधा स्नेह दरबार की सखियों ने बांटी उपयोगी सामग्री लखनऊ। राधा स्नेह दरबार की सखियों ने अध्यक्ष बिन्दू बोरा के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को...

Latest Articles