back to top

क्ववीनमैरी अस्पताल में गर्भवती को दिया धक्का, गैलरी में हुआ बच्चा

समय से पहले प्रसव होने पर महिला व नवजात की हालत गम्भीर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू के क्वीनमैरी अस्पताल में मरीजों के साथ बदतमीजी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश के बावजूद डॉक्टर के बर्ताव में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को तो हद ही हो गई। आरोप है कि यहां इलाज के लिए आयी गर्भवती महिला को एक डॉक्टर ने धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई और गैलरी में ही उसका पूर्व प्रसव हो गया। प्रसूता व नवजात की हालत गम्भीर बनी हुई है।

लखीमपुर खीरी निवासी 25 वर्षीय शांति गर्भवती थी। पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उसे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, जहां हालत गम्भीर बताते हुए डॉक्टर ने क्ववीनमैरी अस्तपाल जे जाने की सलाह दी। परिजन करीब रात एक बजे उसे क्ववीनमैरी की इमरजेंसी में पहुंचे। महिला के साथ आये परिजन कौशल किशोर का कहना है कि गर्भवती को पेट दर्द व अन्य दिक्क्कत होने पर डॉक्टर से भर्ती करने की विनती की लेकिन उन्होंने एक न सुनी। बार-बार कहने पर डॉक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने गर्भवती को धक्का दे दिया जिससे वह गैलरी में गिर गई और वहीं पर उसका समय से पहले प्रसव हो गया।

फर्श पर फैले खून को देखकर वहां हड़कंप मच गया। खून से लथपथ गर्भवती और नवजात को किसी तरह उसके साथ आई महिलाओं और अन्य तीमारदारों ने संभालने की कोशिश की। महिला दर्द से चिल्ला रही थी। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद हरकत में क्वीन मैरी प्रशासन ने किसी तरह महिला को इमरजेंसी में भर्ती करने का प्रयास किया। वीडियो उजागर होने के बाद गुस्साए अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती छुपाने के लिए डॉक्टर और गार्ड्स ने वहां खड़े हुए मरीज के सभी परिजनों को बाहर भगा दिया।

क्ववीनमैरी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. एस पी जैसवार का कहना है कि महिला को अन्दर ले जाया जा रहा था, इसी बीच उसका प्रसव हो गया। वहीं केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक डा. डी. हिमांशु का कहना है कि महिला को गुर्दे की समस्या थी। गिरने से उसका समय से पहले प्रसव हो गया। गुर्दे की दिक्कत होने पर उसे क्ववीनमैरी से मेडिसीन विभाग में भर्ती किया गया है। नवजात की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। उसे एनआईसीयू में रखा गया है।

गर्भवती को लेबर रूम ले जाया जा रहा था लेकिन वह जाने को तैयार नहीं थी। इस कारण बाहर ही उसका प्रसव हो गया।

डा. एसपी जैसवार-विभागाध्यक्ष क्ववीनमैरी अस्पताल

महिला को गुर्दे की भी समस्या है, उसे मेडिसीन में भर्ती कराया गया है। समय पूर्व प्रसव होने से नवजात की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...