back to top

द क्रिएटर्स क्लब की जीत में प्रत्यूष सोमवंशी का पंजा

 लखनऊ। मैन ऑफ द मैच प्रत्यूष सोमवंशी (5 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आईपीआरके क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से शिकस्त दी।

गियर क्रिकेट ग्राउंड पर आईपीआरके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 40 ओवर के मैच में टीम 26.3 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गयी। इसमें बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी लचर रहा और 32 रन के स्कोर पर आधी टीम पवैलियन लौट गयी थी।

द्वितीय तारा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

निचले क्रम पर  मान सिंह यादव ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब से प्रत्यूष सोमवंशी ने 7 ओवर में 3 मेडन के साथ 12 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। ऋषि कनौजिया को 3 जबकि श्यामबाबू निषाद को 2 विकेट मिले।

जवाब में द क्रिएटर्स क्रिकेट क्लब ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। अभय सिंह ने 18 और प्रत्यूष सोमवंशी ने 19 रन बनाकर पारी की शुरुआत की। इसके बाद आलोक जायसवाल ने नाबाद 12 और अर्पित कुमार ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आईपीआरके क्रिकेट क्लब से धीरज मिश्रा को दो विकेट मिले।

RELATED ARTICLES

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...