लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पद पर आसीन थे। वह विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुमार उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे।