back to top

प्राग शतरंज महोत्सव: गुकेश की निगाह साल की पहली सफलता पर

प्राग (चेक गणराज्य)। विश्व चैंपियन डी गुकेश विश्व कप से जल्दी बाहर होने और टाटा स्टील मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर बुधवार से यहां शुरू होने वाले प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में साल का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।दूसरी वरीयता प्राप्त गुकेश को शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी विंसेंट कीमर और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिनका हाल का प्रदर्शन अच्छा रहा है।कीमर लाइव रेटिंग में चौथे स्थान जबकि अब्दुसत्तोरोव पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश 10वें स्थान पर हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रेटिंग के मामले में सबसे आगे हैं।

पिछले कुछ समय तक लाइव रेटिंग में शीर्ष 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञाननंदा खराब प्रदर्शन के कारण नीचे खिसक गए हैं।गुकेश के साथ इस प्रतियोगिता में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। यही वह प्रतियोगिता है जिसने चेन्नई के इस खिलाड़ी को पहली बड़ी सफलता दिलाई थी।अमेरिका के हैंस नीमन एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी। ईरान के परहम मगसूदलू भी प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फोरस्ट ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है जिससे वह भी दावेदारों में शामिल हो गए हैं।

सातवीं वरीयता प्राप्त चिदंबरम टाटा टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2700 रेटिंग क्लब में वापसी करने की उम्मीद कर रहे होंगे। चिदंबरम के लिए यहां पिछली बार के प्रदर्शन को दोहराना एक कठिन चुनौती होगी।उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुब्बोएव, स्पेन के डेविड एंटोन गुज्जारो और स्थानीय स्टार डेविड नवरा नौ दौर की मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। चैलेंजर्स वर्ग में सूर्य शेखर गांगुली और महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

RELATED ARTICLES

अंडमान में सात लोगों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा गया, सभी सुरक्षित

श्री विजयपुरम । उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के रंगत से उड़ान भरने के बाद पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को मंगलवार सुबह समुद्र...

एशले गार्डनर के तीन विकेट, कप्तान हरमनप्रीत और मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारत 214 रन पर आउट

ब्रिस्बेन। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...

न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंका को करना होगा  काफी सुधार

कोलंबो। श्रीलंका को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले सुपर आठ...

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह...

प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 112 दुग्ध उत्पादक हुए सम्मानित

मंत्री धर्मपाल सिंह ने 63 दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार व 49 दुग्ध उत्पादकों को मिला नंदबाबा पुरस्कार से किया सम्मानित लखनऊ। प्रदेश के...

यूपी में ₹8,000 करोड़ का डेटा सेंटर लगाएगी GSC Greens, सोलर और EV इंफ्रा में भी निवेश की तैयारी

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही कई सफलताएं दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री के साथ...